सोमवार, 16 जनवरी 2017

सामूहिक विवाह समारोह ,आज की जरुरत। .......

सारस्वत सेवा मंडल,एक संकल्प सेवा का
       सामूहिक विवाह समाज के गणमान्य बंधुओ द्वारा समाजहित में एक सार्थक सोच एवं अंगद कदम है,अपितु इसके प्रभाव व समाजहित लाभ में बड़े पुरोगामी है। 
       इस बात का प्रमाण है की आज हर छोटे बड़े जिल्होंमे ,गावोमें या शहरोंमें  कई सामाजिक संस्थाये मिलजुलकर कन्याओंके हाथ पिले कर रहे है। इसमें सबसे प्रशंशनीय बात यह  देखि गयी है की इस पवित्र कार्य में ज्यादा संख्या में समाज बंधू तन,मन,धन से आगे आरहे है। इन संस्थाओंके बैनर तले सामूहिक विवाह करनेपर समय की बर्बादी ,दान दहेज़ ,व फिजूलखर्ची  जैसे कुरीतियोंसे  भी समाज को मुक्ति मिल सकती है। 
    ''सामूहिक विवाह समारोह वर्तमान की आवश्यकता है। ''
  सामूहिक विवाह के आयोजन से केवल स्वयं का धन ही नहीं बचता ,बल्कि देश की सम्पदा के साथ व्यर्थ श्रम और बहुत सारी परेशानीयोंसे छुटकारा मिल जाता है। 
   सामूहिक विवाह की संकल्पना यह ''न्यूनतम में अधिकतम ''के सिद्धांत पर आधारित है। 
'' इसी संकल्पना के आधार पर सारस्वत सेवा मंडल , एक संकल्प सेवा का पुरोगामी कार्य ''सारस्वत सेवा मंडल आयोजित सामूहिक विवाह समारोह २०१७ '' करनेका विचार है। इसके लिए आपके सुजाव ,विचार सादर आमंत्रित है। 
      
      


1 टिप्पणी: